• Home
  • News
  • ईमादपुर में यंग वेलफेयर सोसाइटी का सम्मान समारोह, क्विज विजेताओं को किया गया सम्मानित
ईमादपुर में यंग वेलफेयर सोसाइटी का सम्मान समारोह

ईमादपुर में यंग वेलफेयर सोसाइटी का सम्मान समारोह, क्विज विजेताओं को किया गया सम्मानित

बिहार शरीफ शहर के ईमादपुर मोहल्ला में यंग वेलफेयर सोसाइटी की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह सह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं, बच्चे और समाजसेवी शामिल हुए, जिससे पूरे इलाके में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

इस्लामी क्विज प्रतियोगिता के विजेता छात्र

गौरतलब है कि बीते 11 जनवरी को यंग वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक इस्लामी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में नालंदा जिले के विभिन्न इलाकों से कुल 352 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में धार्मिक, शैक्षणिक और नैतिक ज्ञान को बढ़ावा देना था।

क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को साइकिल देकर सम्मानित किया गया, वहीं प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों की हौसला-अफजाई करते हुए उन्हें भी सम्मानित किया गया। आयोजकों का कहना था कि हर प्रतिभागी विजेता है, जिसने सीखने और आगे बढ़ने का प्रयास किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की तरक्की की सबसे मजबूत नींव है। बच्चों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे आने वाले समय में समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।

इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद रियाज़ कुरैसी, सचिव मोहम्मद शहबाज, उपाध्यक्ष जावेद अख्तर, वाइस सेक्रेटरी तौसीफ जमाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि तनवीर अंसारी, मोहम्मद दानिशवर, मोहम्मद एजाज़ अहमद, मोहम्मद नौशेर समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। उपस्थित लोगों ने यंग वेलफेयर सोसाइटी के इस सराहनीय प्रयास की जमकर प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की।

Releated Posts

नालंदा डीएम कुंदन कुमार ने निशा रेडीमेड गारमेंट्स का किया निरीक्षण, टर्नओवर बढ़ाने के दिए निर्देश

दिनांक 17 जनवरी 2025 को नालंदा के जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान एकंगरसराय प्रखंड…

ByByShakir Azim Jan 19, 2026

नालंदा में गर्लफ्रेंड के प्रेमी की हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार

नालंदा जिले में इंटर के छात्र अंशु कुमार (23) की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा…

ByByWaqt Tv Jan 17, 2026

नवादा के बरदाहा गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला लाभ

नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदाहा गांव में मानवता और सेवा भाव की एक मिसाल देखने…

ByByWaqt Tv Jan 11, 2026
1 Comments Text
  • 💰 Your balance is 36,824.44 USD. Next ➼ graph.org/BALANCE-3682444-USD-04-21?hs=56320b119db80ed0ef16449203b68b30& 💰 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    as1d12
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top