बिहार शरीफ शहर में फैशन प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शहर के रांची रोड स्थित सरकारी बस स्टैंड के सामने देश के प्रसिद्ध ब्रांड Peter England के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोहपूर्वक किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग, व्यापारी और ग्राहक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस नए शोरूम का शुभारंभ शोरूम की ऑनर पूजा कुमारी, एरिया मैनेजर अमित जोशी के साथ आकाश कुमार और पवन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। फीता कटते ही शोरूम में मौजूद ग्राहकों और अतिथियों ने तालियों के साथ इस अवसर का स्वागत किया।
उद्घाटन के दौरान जानकारी देते हुए बताया गया कि बिहार शरीफ के इस नए पीटर इंग्लैंड शोरूम में जेंट्स गारमेंट्स की पूरी रेंज उपलब्ध कराई गई है। इसमें फॉर्मल वियर, कैजुअल वियर, पार्टी वियर, शर्ट, पैंट, सूट और लेटेस्ट ट्रेंडिंग कलेक्शन शामिल हैं। खास बात यह है कि यहां ऑफिस वियर से लेकर शादी-पार्टी जैसे खास मौकों के लिए भी बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं।
शोरूम उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए विशेष छूट और आकर्षक ऑफर्स की घोषणा भी की गई, जिससे शहर के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। पहले दिन ही बड़ी संख्या में ग्राहकों ने शोरूम का रुख किया और खरीदारी की।
कार्यक्रम में शहर के कई जाने-माने लोग शामिल हुए, जिनमें सुधीर कुशवाहा और रिशु कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी ने नए शोरूम के खुलने पर शुभकामनाएं दीं और इसे बिहार शरीफ के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।
नए पीटर इंग्लैंड शोरूम के खुलने से अब बिहार शरीफ और आसपास के इलाकों के लोगों को ब्रांडेड, ट्रेंडी और क्वालिटी परिधान खरीदने के लिए बाहर के शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह शोरूम न केवल फैशन के क्षेत्र में नए विकल्प देगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा देगा।






